उत्तराखंड : पर्यावरणविद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी कौन बनेगा करोड़पति में छा गए

देहरादून। पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी अपने गंभीर अंदाज में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी अपनी छाप छोड़ी। पर्यावरण संरक्षण की ओर पूरे देश का ध्यान आकíषत करते हुए उन्होंने चैरिटी के लिए 25 लाख रुपये जीत लिए हैं। हालाकि, फिल्मकार अनुराग बासु इस शो में उनके जोड़ीदार रहे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी डॉ. जोशी के कायल हो गए। अभी उन्होंने शो में चैरिटी के लिए और इनाम जीतने की उम्मीद जताई है।

शुक्रवार को पदमभूषण डॉ. जोशी कौन बनेगा करोड़पति शो में आए। यहा फिल्मकार अनुराग बासु ने उनका साथ दिया। अमिताभ बच्चन ने इस ‘कर्मवीर’ के साथ खुद को जोड़ते हुए कहा, ‘अब हमारे चिंतित होने का समय आ गया है। यदि अब भी न संभले तो न संभलने का मौका मिलेगा और न संभालने का’। शो की शुरुआत में डॉ. जोशी से उत्तराखंड से संबंधित सवाल पूछे गए।

इसके साथ ही पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई सवाल शो में पूछे गए, जिनका डॉ. जोशी और अनुराग बासु ने आपसी समन्वय से जवाब दिया। जैसे ही डॉ. जोशी ने 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब दिया। इसके बाद समय समाप्त होने की घोषणा हो गई। अमिताभ बच्चन ने कहा कि डॉ. जोशी मानव जीवन को मूल उद्देश्य की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में वे देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। पद्मभूषण डॉ.जोशी हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के माध्यम से देशभर में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं तो आत्मनिर्भरता को लोक विज्ञान व विज्ञान का समावेश कर गावों की बेहतरी के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी डॉ.जोशी न सिर्फ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तर्ज पर सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) पर निरंतर जोर दे रहे हैं, बल्कि हिमालयी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर संवारने की कोशिशों में जुटे हैं। इस सबको देखते हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने उन्हें कर्मवीर स्पेशल शो में आमंत्रित किया।

डॉ.जोशी ने कहा कि शो के दौरान पर्यावरण, आत्मनिर्भरता, जीईपी जैसे विषयों पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर हालात गंभीर हो रहे हैं। यदि आज नहीं चेते तो आने वाले दिनों में दुश्वारिया अधिक बढ़ जाएंगी।

अमिताभ बच्चन ने भी इसे स्वीकारा। डॉ.जोशी के अनुसार शो के दौरान जीईपी के अलावा उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *