एक हाथ में पत्नी का कटा सिर दूसरे में चाकू

तेहरान:ईरान में ऑनर किलिंग नई बात नहीं है, यहां कम उम्र में शादी और फिर इस तरह के हत्याकांड आम हैं। ताजा मामला अहवाज शहर से सामने आया है। यहां एक शख्स ने 17 साल की पत्नी और उसके भाई की सिर काटकर हत्या कर दी.

इसके बाद शान से इन्हें सड़कों पर लेकर घूमता रहा। इस घटना के बाद देश में बेहद गुस्सा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो मौजूद थे। हालांकि, बाद में इन्हें नियमों के तहत हटा दिया गया।

घटना 6 फरवरी की बताई जाती है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। ईरान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में अहवाज शहर है। यहां ज्यादातर आबादी पढ़ी-लिखी और मिडल क्लास है। यहां 17 साल की मोना हैदरी पति के साथ रहती थी। मोना के साथ उसी घर में उसका भाई भी रहता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोना के पति को उसके चरित्र पर शक था। दोनों का एक बेटा भी है। 6 फरवरी को पति ने मोना और उसके भाई की सिर काटकर हत्या कर दी। इस दौरान तीन साल का बेटा रोता-बिलखता रहा। पति दरिंदा बन चुका था। मोना का सिर तन से जुदा करने के बाद वो इसे हाथ में लेकर सड़कों पर घूमता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे।

जानकारी के मुताबिक, मोना की शादी महज 12 साल की उम्र में हुई थी और वो इससे कतई खुश नहीं थी। शादी के बाद उसका एक बेटा भी हुआ। पुलिस ने मोना के पति के साथ एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोना के माता-पिता समेत पूरा परिवार पिछले दिनों तुर्की चले गए थे, क्योंकि उन्हें मोना के किसी और शख्स से अफेयर की बात पता चली थी।

ईरान में महिला अधिकारों की आवाज कही जाने वाली वाइस प्रेसिडेंट एन्सी खजाली ने इस मामले को संसद में उठाया। उन्होंने कहा- इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कानून बनाने होंगे और दोषियों को सजा देनी होगी। सोशल और मेन स्ट्रीम मीडिया में भी सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है।

ईरान के संविधान में ही दोष है। दरअसल, संविधान की धारा 630 में कहा गया है कि अगर कोई पति अपनी पत्नी को गलत कामों में देख लेता है तो उसे पत्नी के कत्ल का दोषी नहीं माना जाएगा। दूसरे शब्दों में संविधान ही कत्ल की मंजूरी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *