वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कॉम्पलेक्स ‘व्हाइट हाउस’ के पास रविवार को फायरिंग की सूचना मिली है. जानकारी के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे.
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि करीब 30 राउंड फायरिंग की आवाज आवाज सुनी गई, जिसमें एक संदिग्ध बंदूकधारी समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. मुताबिक व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले संदिग्ध हमलावर मारा गया है. यूनाइटेड सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी फायरिंग में उसे गोली मारी. अस्पताल ले जाते समय हमलावर की मौत की खबर है. रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने कथित तौर पर व्हाइट हाउस के बाहर एक सिक्योरिटी बूथ पर गोलीबारी की, जहां अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे.
सीक्रेट सर्विस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध घायल हो गया, जबकि एक राहगीर भी घायल हो गया. CBS न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीक्रेट सर्विस के किसी भी अधिकारी को गोली नहीं लगी. FBI वाशिंगटन फील्ड ऑफिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में करते हुए लिखा कि FBI वाशिंगटन फील्ड ऑफिस ने हमारे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पार्टनर्स के सपोर्ट में व्हाइट हाउस के पास गोली चलने की रिपोर्ट पर जवाब दिया है.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि हालात अब नियंत्रण में है. किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. वहीं, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के निदेशक काश पटेल ने इस वारदात को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस की मदद में जुटी है. काश पटेल ने आगे लिखा कि जांच शुरू कर दी गई है और जैसे कुछ अपडेट्स आते हैं, सभी को जानकारी दी जाएगी.
ताजा जानकारी के मुताबिक व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है. न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक हमलावर की पहचान नेसिर बेस्ट (21 साल) के रूप में की गई है. उसने रिवॉल्वर से फायरिंग की थी, जवाबी फायरिंग में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे मार गिराया.

