चामथोंग मणिपुर की बेहद खास डिश

उदय दिनमान डेस्कः प्रकृति की गोद में बसा नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर शांति और प्रकृति पसंद लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मणिपुर में घूमने के लिए बहुत से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। मणिपुर ना सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि अपने ट्रेडिशनल खाने के लिए भी जाना जाता है।

मणिपुर मे खाने-पीने की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलती है। यहाँ के लोग मछली और चावल बहुत शौक से खाते हैं। मणिपुर की फेमस डिशेज के बाऱे में बताने जा रहे हैं।

ऐरोबा मणिपुर की बहुत फेमस डिश है। इस डिश में मछली को उबालकर उसे ड्राई करके बनाया जाता है। चावल के साथ ऐरोबा खाने का मज़ा आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

मणिपुर के लोग मछली चावल ज्यादा पसंद करते हैं। इस डिश को भी मछली से तैयार किया जाता है लेकिन यह देखने में यह बिल्कुल आलू की टिक्की या कबाब जैसी लगती है। यह डिश सॉस और चटनी के साथ सर्व की जाती है।

अगर आप मणिपुर गए हैं तो वहां का फेमस सलाद सिगंजू जरूर ट्राई करें। इस सलाद में गोभी, प्याज, कमल कटाई, गेंग्गू पत्ती और अदरक का मिक्सचर होता है। मणिपुर में यह सलाद आपको हर डिश के साथ जरूर सर्व की जाएगी।

चामथोंग मणिपुर की बेहद खास डिश है। यह डिश सूप जैसी होती है, इसे तैयार करने के लिए मौसमी सब्जियों को उबाला जाता है। इस डिश को चावल और मछली के साथ सर्व किया जाता है।

मोरोकक मेटपा मणिपुर की एक फेमस डिश है। यह टेस्टी और स्पाइसी चटनी प्याज और हरी मिर्च को मिलाकर तैयार की जाती है। इस चटनी को फ्राई व उबली हुई मछलियों के साथ खाया जाता है।

चाहाओ खीर मणिपुर की फेमस डेजर्ट है। यह खीर खास चावल, दूध और कुछ फ्रूटस को मिलाकर तैयार की जाती है। इसका रंग कुछ पर्पल कलर का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *