नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। दो दिन पहले 18 अप्रैल को ईरानी गनबोट्स से कई जहाजों पर फायरिंग की थी। इसमें दो भारतीय जहाज भी शामिल थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद ईरानी दूत को बुलाया गया। इस मामले पर विदेश सचिव ने गहरी चिंता व्यक्त की है।’ईरानी मीडिया ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि फायरिंग के बाद भारतीय जहाज वापस लौट गए हैं। इस मामले में यह भी जानकारी सामने आई थी कि भारत के किसी जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
भारत की तरफ से भी इस बात की पुष्टि की गई है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, ‘पिछले 48 घंटों में दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय गोलीबारी की घटना की सूचना दी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने बताया, ‘भारत से उन देशों के लिए उड़ानें जारी हैं जहां हवाई क्षेत्र खुला है। सचिव ने आगे बताया कि ईरानी हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है।’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया, ‘खाड़ी देशों तक भारत की पहुंच जारी है, एनएसए अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की और अपने समकक्ष, ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्री के साथ बैठकें कीं।’

