हिमाचल: अटल टनल में हुई ताजा बर्फबारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के अटल टनल में शुक्रवार को लगातार बर्फबारी हो रही है। अटल टनल पर गुरुवार को भी बर्फ के फाहे के रूप में हल्की बर्फबारी होती रही थी।

गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में अटल टनल पर भारी बर्फबारी हुई। इससे सुरंग के बाहर कुछ इंच तक बर्फ जम गई है। अटल टनल पर फिसलन बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली मार्ग पर हिमालय के पीर-पंजाल क्षेत्र में रोहतांग पास में स्थित सुरंग पर जाने के लिए पर्यटकों को फिलहाल रोक दिया गया है। खतरनाक मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *