होर्मुज स्ट्रेट को लेकर झुका ईरान

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव कम हो सकता है, क्योंकि तेहरान ने इस अहम ऊर्जा जलमार्ग पर अपने रुख में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के प्रस्तावों के तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट के ओमान वाले हिस्से से जहाजों को सुरक्षित गुजरने की मंजूरी दे सकता है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच फिर से बातचीत शुरू करने के प्रयास जारी हैं।

तेहरान के रख से परिचित सूत्र ने कहा कि अगर कोई समझौता हो जाता है तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के ओमान वाले हिस्से से जहाजों को बिना किसी हमले के जोखिम के आजादी से गुजरने देने पर विचार कर सकता है। लेकिन ऐसा तब ही होगा, जब नए सिरे से होने वाले संघर्ष को रोकने के लिए कोई व्यापक समझौता हो जाए। यह जानकारी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जारी रखे हुए है।

नाकाबंदी को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है… इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड के आधिकारिक ‘एक्‍स’ अकाउंट में बताया गया क‍ि अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाज अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीड‍ियो आधिकारिक ‘एक्‍स’ अकाउंट में जारी करते हुए ल‍िखा, ”हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने बुधवार को ट्रुथ पर बड़ा बयान देते हुए होर्मुज स्‍ट्रेट को हमेशा के लिए खोलने की बात कही। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया। चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, “चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं—और दुनिया के लिए भी। ऐसी हालत फिर कभी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *