चंडीगढ़ :पंजाब और चंडीगढ़ में आज मेडिकल स्टोर संचालक 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। पंजाब-चंडीगढ़ के करीब 25 हजार मेडिकल स्टोर हड़ताल के कारण बंद हैं। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने इमरजेंसी मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया है।
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की ओर सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद किया गया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार शहर के प्रमुख अस्पतालों और विभिन्न सेक्टरों में 52 चुनिंदा मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्र भी पूरी तरह चालू हैं।

