भाजपा में संगठन पहले व्यक्ति बाद में: नरेश बंसल

ऋषिकेश। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है। संगठन राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल रविवार को ऋषिकेश पहुंचे। राज्यसभा सदस्य का काफिला नटराज चौक से नगर से होते हुए बैराज फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है।

अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों की तरह कार्यकर्त्‍ताओं को ही बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। जिसके लिए बूथ और वार्ड स्तर पर तैयारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को कार्यकर्त्‍ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिनका लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

कुनाऊ गेस्ट हाउस से वह सीधे चीला ऑडिटोरियम पहुंचे यहां कुछ देर रुकने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुदेश कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, सुंदरी कंडवाल, उषा जोशी, सतीश पाल, आशुतोष शर्मा, सुमित पंवार आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *