होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों को देनी होगी फीस

बीजिंग: ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूले जाने की बात कही है। बीजिंग में ईरान के राजदूत ने शनिवार को कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से नई फीस ली जाएगी। इसके साथ ही ईरानी दूत ने कहा कि दोस्त देशों को इसमें विशेष सुविधा दी जाएगी। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से शुल्क वसूली ईरान और अमेरिका के बीच समझौते में एक प्रमुख बाधा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि होर्मुज में कोई भी शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से पिछले महीने हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन (MoU) में कहा गया है कि कमर्शियल जहाज 60 दिनों तक बिना किसी शुल्क के जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि बातचीत के लिए 60 दिनों का दौर पूरा होने के बाद इस ऊर्जा जलमार्ग के लिए क्या व्यवस्था होगी।

चीन में ईरान के राजदूत अब्दुल रजा रहमानी ने बीजिंग में वर्ल्ड पीस फोरम को बताया कि उनका देश इस अहम जलमार्ग के लिए नए इंतजामों पर ओमान के साथ मिलकर काम कर रहा है। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, फाजली ने कहा कि ‘एक ऐसे जलक्षेत्र के तौर पर जहां होर्मुज उसके जलक्षेत्र का हिस्सा है, हम निश्चित रूप से सर्विस फीस लेंगे।; इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह फीस टोल नहीं होगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान सागर से जोड़ता है।यह फारस की खाड़ी से अरब सागर और फिर हिंद महासागर में जाने के लिए इकलौता जलमार्ग है, जो इसे अहम बनाता है।खाड़ी देशों ने होने वाला लगभग सारा तेल और गैस निर्यात इसी रास्ते से होता है, जो दुनिया के ऊर्जा निर्यात का पांचवां हिस्सा है।

ईरानी राजदूत ने आगे कहा कि नए इंतजाम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जहाजों की आवाजाही की निगरानी करने और बड़ी संख्या में जहाजों से पर्यावरण पर पड़ने वाले असल से निपटने और उसे संभालने के बारे में होंगे। उन्होंने आगे कहा, हम निश्चित रूप से उन देशों के लिए विशेष व्यवहार पर विचार करेंगे, जो हमारे दोस्त रहे हैं और मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *