दुनिया की सबसे पुरानी लाल लिपस्टिक !

तेहरान। दक्षिणपूर्वी ईरान में खोजकर्ताओं ने लाल रंग की लिपस्टिक को खोज निकाला है। एक छोटी पत्थर की शीशी में लगभग 4 हजार साल पहले इस्तेमाल किए जाने वाला कॉस्मेटिक है। रिसर्चर ने साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में फरवरी में रिपोर्ट दी थी कि यह दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक है।

विश्लेषण किए गए नमूने का 80% से अधिक हिस्सा उन खनिजों से तैयार किया गया था जो गहरा लाल रंग पैदा करता हैं। इस लाल लिपस्टिक में मैंगनीज और ब्राउनाइट भी शामिल थे, जिनका रंग गहरा है। इसमें सब्जियों और अन्य कार्बनिक पदार्थों से बने मोमी पदार्थों का भी उपयोग किया गया है।

माना जा रहा है कि शीशी का इस्तेमाल होठों पर लगाने के लिए किया जाता होगा। इसके अलावा इन्हें गालों को रंगने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। शीशी का आकार बिल्कुल एक लिपस्टिक ट्यूब की तरह दिखती है। शीशी को जिरॉफ्ट के राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय में रखा गया है, जहां टीम ने नमूने लिए थे। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लिपस्टिक किसने लगाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *