देहरादून।उत्तराखंड में तैनात होमगार्डों को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड दिवस पर सरकार ने कई तोहफे दिए हैं। एक और जहां होमगार्ड को समूह ग के पदों में 25 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। तो वहीं दूसरी और होमगार्ड के पद 6411 से बढ़ाकर 10000 किए जाएंगे। इसके साथ ही हरिद्वार में भी नागरिक सुरक्षा इकाई खोले जाने की भी घोषणा की गई है।
होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर राजधानी देहारदून में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किन्हीं कारणों के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परेड की सलामी ली।