श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई. इस आपदा से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 3.6 मैग्नीट्यूड का हल्का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा एक्स पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार यह झटका सुबह 2 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह रिपोर्ट फाइल करते समय किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी. फरवरी में भी जिले में भूकंप आया था जब रिक्टर स्केल पर 4.6 मैग्नीट्यूड का झटका आया था. उस समय पट्टन इलाका भूकंप का सेंटर था.
बता दें कि पिछले महीने भी यहां धरती हिली थी. हालांकि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके चलते जम्मू-कश्मीर के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आया था. नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर, 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर और धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
