उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताए जा रहा है। घायल को रेस्क्यू करने के लिए ब्रह्मखाल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महिला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
यह घटना ओवर स्पीड के कारण बताई जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।