केबल कार क्रैश, 12 लोगों की मौत, 2 बच्चे गंभीर

रोम: इटली में रविवार को एक केबल कार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल बताए गए हैं। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। इन दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। यह घटना रिजॉर्ट्स के लिए मशहरू शहर स्ट्रैसा में हुई। यह क्षेत्र लेक मेगियोर के करीब है और पिडामॉन्ट जिले में आता है।घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह तकनीकि हो सकती है।

इटली के इस क्षेत्र में आल्प्स पर्वत श्रंखला है। यहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। यहां लेक मेगियोर है। दो पहाड़ों के बीच केबल कार फेसेलिटी है। इसकी दूरी 4900 फीट है। इस दूरी को केबल कार से तय करने में करीब 20 मिनट लगते हैं।

इमरजेंसी सर्विस ने एक बयान में बताया कि हादसे की असल वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। इसकी कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बयान के मुताबिक, जिस वक्त केबल कार क्रैश हुई, उस वक्त लैंडिंग केबिन सिर्फ 100 मीटर दूर था। 9 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 9 लोग घायल हैं, इनमें से 2 बच्चों की हालत काफी गंभीर है। इनके सिर और पेट में चोट है।

इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, 2014 में इस केबल कार फेसेलिटी को मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया था। तब भी इसकी सुरक्षा पर सवालिया निशान लगे थे। 2 साल बाद 2016 में इसे फिर शुरू किया गया था। हालांकि, बाद में इसका मेंटेनेंस ही नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *