एयर इंडिया के विमान में कोरोना विस्फोट, 182 में से 100 यात्री संक्रमित

 नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है। इटली से अमृतसर आए एयर इंडिया के विमान में 182 में से 100 यात्री संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी यात्री को सुरक्षित ढंग से आइसोलेट किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को पूरी तरह आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से निवेदन है कि सतर्कता बरतते हुए जरूरी कदम उठाएं।मुंबई पुलिस के 71 कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नए मामले आने के बाद अब 265 जवान कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज शाम समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। वहीं यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 797 हो गए हैं।बुधवार तक देश भर में 1.43 करोड़ से अधिक किशोरों(15-18) ने टीके प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर किशोरों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई हौ। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *