उत्तराखंड में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

देहरादून: उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। राजधानी में देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 सितंबर तक तेज बारिश और की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में ज्वैलर्स जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। तेज बारिश के साथ ही ओले पड़ने की संभावना है। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी देहरादून में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई। हालांकि उत्तराखंड में बारिश का क्रम धीमा पड़ गया है। ज्यादातर क्षेत्र में आंशिक बादलों के साथ धूप खिल रही है। हल्की से मध्यम दौर की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम की इस मिजाज से कभी सर्दी को कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। मानसून के विदा होने के आसार भी अक्टूबर माह तक है।

पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बारिश होने के आसार हैं। मानसून अब भले ही अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद मानसून ने उत्तराखंड को काफी नुकसान पहुंचा है। जाते जाते भी मानसून कहर बरपा रहा है। इस बार 95 लोग मानसून की भेंट चढ़ गए जबकि संपत्ति को भी भारी क्षति पहुंची है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1300 करोड़ का नुकसान इस मानसून में हुआ है।

टनकपुर-तवाघाट के बीच दोबाटा के निकट लगातार मलबा गिरने से साबिन सीमा का 16 घंटे तक संपर्क कटा रहा। मुख्य सचिव के गुरुवार के दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह गूंजी जा रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण वे पूरी प्रशासनिक टीम के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। रास्ता खोलने के दौरान हिलवेज कंपनी के तीन कर्मचारियों और एक बीआरओ कर्मी को चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *