लक्ष्मीनारायण योग: इन राशि वालों पर होगी धन वर्षा

नई दिल्लीः भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर उसका प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों का गोचर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है।

मई की शुरुआत में ही शुक्र गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 2 मई को शुक्र गोचर होने से मिथुन राशि में बुध शुक्र की युति बनेगी। मिथुन राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। मिथुन राशि में बुध शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण योग बनाएगी, जो कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाली है।

वृषभ राशि- लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि वालों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होने वाला है। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। बाॅस का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मीनारायण योग करियर के नए रास्ते खोलने वाला है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मीनारायण योग जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *