आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली: मनोरंजन जगत में सुबह से ही काफी हलचल देखने को मिल रही है। रामनवमी के बाद अब हनुमान जयंती पर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने महाबली हनुमान का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है।इसके साथ ही बिपाशा बसु ने पांच महीने के बाद फाइनली अपनी बेटी देवी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। इसके अलावा रवीना टंडन और नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष को सिनेमाघरों में देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामनवमी के मौके पर फिल्म से कृति-प्रभास और सनी सिंह का पोस्टर शेयर करने के बाद अब मेकर्स ने हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म से महाबली हनुमान का पोस्टर रिलीज किया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी ‘देवी’ का स्वागत किया था। अब पांच महीने के बाद उन्होंने फाइनली बेटी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए प्रियंका फिलहाल इंडिया आई हुईं हैं। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। अब हाल ही में सिटाडेल के प्रमोशन के बीच प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की घोषणा की है।

बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक्ट्रेस को बड़ा सम्मान मिला है। फिल्मी जगत में रवीना के अलावा ऑस्कर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री का सम्मान मिला। रवीना टंडन पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और वह अभी तक 100 से ज्यादा फिल्मों काम कर चुकी हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के रिलीज को एक महीना पूरा हो चुका है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पैठ बनाए हुए है। दूसरी तरफ पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘दसरा’ और ‘भोला’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत टाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *