उत्तराखंड में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।

पखवाड़े भर पहले कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तराखंड में बहते कुछ दिन से तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसका असर मौसम पर नजर आ रहा है। प्रदेश में अल्मोड़ा सर्वाधिक सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान .7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक दो दिन प्रदेश में मौसम राहत देगा। शुक्रवार तक तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *