खौफ में दुनिया के वैज्ञानिक

आसमान में नाचती हुई दिखी बेहद रहस्यमयी चीज
नई दिल्ली: दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसको लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक नए-नए खुलासे करते रहते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने आसामान में एक रहस्यमयी चीज देखी है जिसके बाद वह हैरत में पड़ गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि आकाशगंगा में एक रहस्यमयी वस्तु नाच रही है। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी चीज कभी नहीं देखी है।

Curtin University के छात्रों ने सबसे पहले आसमान में इस ऑब्जेक्ट को देखा था। छात्रों ने देखा था कि रेडियो तरंगों का भयानक बिस्फोट होता है। यह विस्फोट हर 18 मिनट पर होता है और एक मिनट तक बरकरार रहता है। ब्रह्मांड में अक्सर एक वस्तु देखी जाती है जो पल्स एनर्जी के रूप में ऊर्जा को स्पंदित करती है। लेकिन इस तरह के वस्तु को पहली बार देखा गया है।

इस रहस्यमयी चीज को ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी की टीम समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह चीज क्या है। कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्रों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में इस वस्तु को देखा है। उन्होंने मुर्चिसन वाइल्डफिल्ड एरे में नई तकनीक और टेलीस्कोप से आकाशगंगा का निरीक्षण के दौरान इस वस्तु को देखा।

छात्रों का कहना है कि यह वस्तु कुछ ही घंटे में कई बार देखा गई और गायब हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे ऑब्जेक्ट के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। ऐसी चीजों से खगोलविद डर रहे हैं, क्योंकि उनको आकाश में इन रहस्यमयी वस्तुओं के बारे में पता नहीं है।

खगोलवैज्ञानिकों का कहना है कि इस रहस्यमयी वस्तु से निश्चित समय पर रेडियो तरंग की किरणें उत्सर्जित होती हैं। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि रहस्यमयी वस्तु पृ्थ्वी से 400 प्रकाश दूर स्थित है। इसका बहुत मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है और बेहद चमकीला है। अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *