BKTC के नए सीईओ बने सोहन सिंह रांगण

चमोली: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चमोली के सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक यह जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा संभाल रहे थे।

अपनी कुशल कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले रांगण ने कर्णप्रयाग में आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में बेहतरीन कार्य किया है। अब उन्हें आस्था के प्रमुख केंद्र बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यह नियुक्ति अत्यंत अहम है। अपेक्षा की जा रही है कि उनके अनुभव से यात्रा प्रबंधन अधिक सुगम, पारदर्शी और श्रद्धालु-हितैषी बनेगा। रांगण के नाम की घोषणा के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *