साइट निर्माण में लगे तीन मजदूरों की हुई मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल 

दुबई: दुबई एक्सपो 2020 साइट के निर्माण में लगे तीन मजूदरों की मौत हो गई थी। वहीं इसके निर्माण में 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई है।

काफी आलोचना के बाद एक्सपो से जुड़े अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि साइट निर्माण में हुए हादसों में तीन मजदरों की मौत हो गई थी। वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से मजदूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया था और सभी विश्वस्तरीय मानकों व नियमों का पालन किया गया है।

ये आंकड़े तब सामने आए हैं जब यूरोपियन पार्लियामेंट ने छह महीने तक चलने वाले विश्वस्तरीय मेले का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही संयुक्त अरब अमीरत के मानवाधिकार संबंधी आंकड़ों और मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार की अलोचना की है।

दुबई से बाहर एक्सपो के लिए करीब दो लाख मजदूरों ने एक विशाल साइट का निर्माण किया है। इस साइट में 100 से ज्यादा पैवेलियन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि साइट पर 247 मिलियन काम के घंटे पूरे हो चुके हैं। इस दौरान हमने विश्वस्तयीय नियमों, सुरक्षा मानकों का पालन किया है। इस कारण जो भी हादसे हुए वे ब्रिटेन की तुलना में कम हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *