अनियंत्रित वाहन ने 10 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

खंडवा । रिश्तेदार की शादी से लौट रहे राठौर समाज के परिवार के लिए आयशर वाहन काल बन गया। बेकाबू तेज रफ्तार वाहन ने पैदल और दोपहिया वाहनों से घर लौट रहे लोगो को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वही करीब दस लोग घायल हो गए। इनमे तीन की हालत गंभीर है ।इन्हें खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

मूंदी में सोमवार रात बुखाारदास बाबा आश्रम के निकट शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। इस क्षेत्र की एक होटल में राठौर समाज के एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। शादी में से लोग वापस घर लौट रहे थे। कोई पैदल तो कोई बाइक से जा रहा था।

इस बीच मूंदी से बीड़ की ओर जा रहे आयसर ट्रक ने पैदल ओर दो पहिया वाहन से चल रहे लोगों को कुचल दिया। लोगों को रौदने के बाद आयसर सड़क से नीचे उतर कर गड्ढे में फंस गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगने पर मूंदी और बीड़ चौकी से पुलिस कर्मी मोके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी आरपी यादव और पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए।

घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा और मूंदी के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे में 50 वर्षीय गेंदालाल राठौर की मौके पर मौत हो गई थी। खंडवा अस्पताल लाते समय गेंदालाल के भतीजे विशाल राठौर की भी मौत हो गई।

वही उपचार के दौरान पांच वर्षीय खुशी अमित राठोर ने भी दम तोड़ दिया। सानू कमलचंद राठौर (15), हर्षदा पिता राकेश (8) और भारती पति संजय (28) सहित अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विवाह स्थल के निकट हुई इस दुर्घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई बताया जाता है कि आयशर वाहन इसी शादी समारोह में दहेज का सामान लेकर आया था। दुर्घटना में मौके पर ही गेंदालाल राठौर की मौत हो गई इसी परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पहले मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

लेकिन यहां डॉक्टर और स्वास्थ सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों ने जमकर आक्रोश जताया। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर करने पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से लोगों की नाराजगी और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *