उत्तराखंड: कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते बसों का संचालन ठप

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता की बर्खास्तगी के बाद यूनियन ने देहरादून मंडल के सभी डिपो में हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते बसें दून आइएसबीटी पर खड़ी रहीं। हड़ताल के चलते देहरादून के ग्रामीण डिपो समेत पर्वतीय डिपो, जेएनएनयूआरएम डिपो, हरिद्वार डिपो, रुड़की डिपो, कोटद्वार डिपो, ऋषिकेश डिपो और श्रीनगर डिपो में बसों का संचालन ठप है।

हड़ताल के चलते दिल्ली समेत लंबी दूरी के किसी भी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है, जिसके चलते यात्री काफी परेशान हैं। मजबूरन उन्हें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की बसों से सफर करना पड़ा रहा है। वहीं, रुड़की में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते सुबह दिल्ली जाने वाली कुछ बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *