सूर्य व शनि साथ, राजनीतिक उथल पुथल संभव

हल्द्वानी : इस समय ग्रहों का अद्भुत योग बना हुआ है। 13 फरवरी तक मकर राशि में सूर्य व शनि की एक साथ मौजूदगी बनी हुई है। ज्योतिषीय ग्रंथों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मनी का भाव रखते हैं। मकर शनि की राशि है।इसमें सूर्य और शनि के साथ होने से देश में राजनीतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

सूर्य और शनि के मेल से देश-दुनिया में उथल-पुथल और अनचाहे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रह स्थिति के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अराजकता का माहौल बन सकता है। आम लोगों में प्रशासन को लेकर असंतोष देखने को मिल सकता है।

राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। नेताओं के बीच ताल-मेल की कमी देखने को मिल सकती है। अव्यवस्था के कारण सरकारी नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण लोगों के दिल-दिमाग में अनिश्चितता रहेगी।

शनि और सूर्य के एक ही राशि में आ जाने से सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोग अशुभ असर से बचेंगे। नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग बन रहे हैं। मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। सूर्य और शनि के योग से मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर मिला-जुला असर रहेगा। इन राशियों के लोगों की मेहनत बढ़ेगी। तनाव और दौड़-भाग भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *