चिंताजनक: दुनिया में एक अरब एकड़ वन का अंत

संयुक्त राष्ट्र :ग्लास्गो में कॉर- 26 जलवायु शिखर सम्मेलन में भले ही सौ देशों ने 2030 तक वनों की कटाई पर रोक लगाने पर अपनी सहमति जताई है, पर मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। तमाम नियम कानूनों के बाद भी वनों की कटाई तेजी से चल रही है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 1990 के बाद से 420 मिलियन हेक्टेयर (एक अरब एकड़) जंगल नष्ट हो गए हैं। इसका मुख्य कारण कृषि है। ऐसा भी नहीं है वनों को बचाने के प्रयास पहले भी होते रहे हैं।

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 2020 तक वनों की कटाई को आधा करने और 2030 तक इसे समाप्त करने के लिए एक समझौते की घोषणा की। फिर, 2017 में इसने 2030 तक दुनिया भर में वनाच्छादित भूमि को 3% बढ़ाने का एक और लक्ष्य निर्धारित किया। लेकिन वनों की कटाई ‘एक खतरनाक दर’ पर जारी रही,

2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इंडोनेशिया सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से हैं। जहां वनों की कटाई लगातार जारी है। आईए जानते हैं कि दुनिया में कितना घटा गया वन क्षेत्र।

वनों की कटाई का सबसे बड़ा कारण कृषि विस्तार है। खाद्य अनाज की बढ़ती मांग तथा सोयाबीन और पाम तेल जैसी वस्तुओं की वजह से वनों की कटाई खतरनाक दर पर बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार कृषि और लकड़ी की मांगों को पूरा करने के लिए 40% से अधिक जंगल पूरी दुनिया में साफ हो चुके हैं।

पाम तेल के बागान जैसे वाणिज्यिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र का सफाया किया जा रहा है। वनों की कटाई इसलिए होती है क्योंकि वन भूमि आर्थिक रूप से काम करने योग्य नहीं होती है।

लोग तेल और कोयला खनन कार्यों के लिए भी जंगलों को काट रहे हैं। बड़े पैमाने पर खनन कार्य, जंगलों के समाशोधन के माध्यम से प्रमुख वनों की कटाई का कारण बनता है। वनों की कटाई के लिए जंगलों में सड़कों का निर्माण भी जिम्मेदार है।

भारतीय वन सर्वेक्षण-2019 की रिपोर्ट के मुताबिक देश का कुल वन आवरण 7,12,249 वर्ग किमी. है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 67% है। देश का वृक्ष आवरण 95,027 वर्ग किमी. है, जो भौगोलिक क्षेत्र का 2.89% है। देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 8,07,276 वर्ग किमी. है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 56% है।

यह भारतीय वन सर्वेक्षण-2017 की तुलना में राष्ट्रीय स्तर पर 3,976 वर्ग किमी. (56%) वन आवरण, 1,212 वर्ग किमी. (1.29%) वृक्ष आवरण और 5,188 वर्ग किमी. (0.65%) वन और वृक्षों के आवरण की वृद्धि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *