आग में झुलसकर 20 बुजुर्गों की मौत,6 घायल

केमेरोवो: रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात एक वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) में आग लग गई। रूस की तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने सुबह तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

दो मंजिला बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल रातों रात लगी आग में जलकर बिल्कुल खाक हो गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हीटिंग बॉयलर में खराबी की वजह से आग लगी होगी। हादसे की सही वजह पता लगाने के लिए आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

रूसी अधिकारियों के अनुसार ये ओल्ड एज होम बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहा था। स्थानीय फायर सर्विस के मुताबिक रूस में ऐसे कई ओल्ड एज होम बिना अनुमति के चल रहे हैं। इसलिए उन्हें निजी प्रॉपर्टी माना जाता था और वे सुरक्षा जांच के दायरे में नहीं आते थे। लेकिन अब केमेरोवो के गवर्नर ने कहा है कि ऐसे सभी ओल्ड ऐज होम की जांच की जाएगी।

रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोकल अधिकारियों ने कहा कि आग शुक्रवार सुबह मेगा खिमकी शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट सेंटर में लगी थी। रूस में एमेरजेंसी मिनिस्ट्री के हेड सर्गेई पोलिटकिन ने बताया कि आग सुबह के 10 बजकर 45 मिनट पर लगी। जो देखते ही देखते लगभग 7,000 वर्ग मीटर के एरिया में फैल गई। रूसी एजेंसी इस मामले में साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर..

रूस के पश्चिमी कजान इलाके में मंगलवार को एक 42 साल पुरानी गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई । यह रूसी पाइप लाइन यूक्रेन से होते हुए यूरोप के कई देशों को गैस सप्लाई करती है। एमेरजेंसी मिनिस्ट्री ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लास्ट मेनटेनेंस का काम करते हुए कलिनिनो गांव के नजदीक हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन चला दी, जिसके बाद आग लग गई। कैफे में उस समय 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे। फ्लेयर गन आग और धुंआ छोड़ती है। इसका उपयोग सिग्नल देने के लिए किया जाता है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *