ठंड के आगोश में पूरा उत्‍तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। केदारनाथ समेत कई चोटियों पर हिमपात हुआ है। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई है। आज प्रदेश में मौसम शुष्‍क बना रहेगा।

मौसम बदलने से पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर चल रही है। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव से लोग पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। लोग ठंड से बचने को अंगीठी और अलाव जलाकर अपना बचाव करे। सर्द हवाओं से ऊंचे इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान में आसमान साफ बना रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। फिलहाल तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तामपान क्रमश: 26 ड‍िग्री सेल्सियस और 10 ड‍िग्री सेल्सियस रहेगा।

सर्दियां आते ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते रोज चंपावत जनपद सबसे ठंडा रहा। चंपावत में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रात के समय पाला भी पड़ने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट होने लगी है।

उत्‍तराखंड में मौसम बदला हुआ है। बीते मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई थी। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी हल्का हिमपात हुआ था। जबकि निचले इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई था। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *