बुध वक्री: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

नई दिल्ली: बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, चेतना, विज्ञान, व्यापार, शिक्षा और अनुसंधान का स्वामी माना जाता है। इसके साथ बता दें कि इस समय बुध मेष राशि में विराजमान हैं। ऐसे में बुध के वक्री स्थिति में होने से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ मिलने की अपेक्षा है।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध वक्री शुभ मानी जा रही है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से लाभ मिलेगा, इसके संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुध वक्री फलदाई साबित हो सकती है। इस अवधि में जातक को आकस्मिक धन लाभ और इच्छापूर्ति की कामना पूर्ण हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध वक्री भाग्योदय के समान होगा। वक्री की अवधि में आर्थिक लाभ के साथ-साथ आयु में भी वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। साथ ही सेहत में भी सुधार आएगा।

तुला राशि- बुध वक्री का शुभ प्रभाव तुला राशि पर भी पड़ेगा। इस दौरान दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। न्यायिक मुकदमों में भी जातक को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध वक्री शुभ मानी जा रही है। मित्रों से निकटता बढ़ेगी और शत्रु पक्ष से दूरियां बढ़ जाएंगी। धैर्य से किए गए किसी भी कार्य से धन लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं।

मीन राशि- बुध वक्री का शुभ प्रभाव मीन राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान परिवार के साथ बिताया गया समय फायदेमंद साबित होगा। साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *