गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन

देहरादून। सिखों के गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। कल शनिवार को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पांडाल में कथा कीर्तन के रूप में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

गुरुद्वारा करनपुर से प्रात: पंज प्यारे की अगुआई में नगर कीर्तन सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। संगत ने गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। विभिन्न जगहों पर संगत का स्वागत किया गया। वहीं, स्टाल पर प्रसाद ग्रहण किया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि रात का दीवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में सजेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भव्य कार्यक्रम नहीं होंगे। दिन में लोग को परेशानी न हो इसलिए सुबह ही नगर कीर्तन निकाला गया। कहा कि पूर्व में हुई गुरुद्वारों की बैठक के दौरान नौ जनवरी को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *