रोहड़ू: तांगणू से चिड़गाव आ रही है हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहाड़ी से टकराई है। हादसे में 56 लोगों को चोटे आई है। बस सुबह सात बजे तांगणू से चिडगाव के लिए चली। धमवाड़ी पहुंचने से करीब दो किलोमीटर पहले अडकूनी घाट स्थान पर बस की ब्रेक फेल हो गई। उसने स्वारियो को आगाह किया। कुछ दूरी पर उसने बस को पहाड़ी के साथ टकरा कर रोका। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद लोगों को हल्की चोंटे आई है।
घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू में उपचार चल रहा है। कुछ लोगो को रोहडू पहुंचाया गया है। सभी की हालात खतरे से बाहर है। कार्यकारी बस अड्डा प्रभारी चिड़गाव विमलेश ने बताया कि चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला है। उन्होंने कहा सभी लोग खतरे से बाहर है। नायब तहसीलदार चिड़गाव सौरभ धीमान ने कहा टीम को अस्पताल व मौके पर भेज दिया गया है।
जैसे ही चालक ने यात्रियों को ब्रेक फेल होने की सूचना दी, वे घबरा गए और चालक ने बस को खाई में गिरने से बचाते हुए पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल लगभग 20 यात्रियों को रोहड़ू के नागरिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अन्य 36 को चिदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पिछले दो दिनों में यह दूसरा बस हादसा है। मंडी जिले के करसोग के पास क्षोल में गुरुवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस के सड़क पर गिर जाने से 40 से अधिक लोग घायल हो गए। वाहन के पेड़ से टकराने से कोई जनहानि नहीं हुई।